हिमाचल प्रदेश के शिमला में कार गहरी खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश के शिमला में कार गहरी खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत
शिमला, 16 अक्टूबर (भाषा) शिमला में बुधवार को एक कार के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान परीक्षित भारती (28), विनोद कुमार (32) और मुकेश (32) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना चौपाल में सराहन-पुलबहाल लिंक रोड पर रात करीब दो बजे हुई। चालक के वाहन पर से नियंत्रण खो देने से वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा।
पुलिस ने बताया कि कार सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
कुछ स्थानीय लोगों ने सुबह शव देखे और पुलिस को सूचना दी।
चौपाल से पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकाला गया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।
शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
भाषा यासिर नरेश
नरेश

Facebook


