हिमाचल प्रदेश: मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी बस से टकराई, युवक की मौत

हिमाचल प्रदेश: मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी बस से टकराई, युवक की मौत

हिमाचल प्रदेश: मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी बस से टकराई, युवक की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: July 21, 2022 9:30 am IST

शिमला, 21 जुलाई (भाषा) हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में सड़क किनारे खड़ी एक बस से मोटरसाइकिल के टकराने से 29 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब के पुरूवाला के भंगयानी में देर रात करीब दो बजे विश्वनाथ की मोटरसाइकिल की बस से टक्कर हो गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में एक अन्य व्यक्ति काका राम (26) घायल हो गया। इलाज के लिए उसे पांवटा साहिब में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा निहारिका प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में