हिमाचल प्रदेश: कारखाने में लिफ्ट दुर्घटना, मजदूर की मौत

हिमाचल प्रदेश: कारखाने में लिफ्ट दुर्घटना, मजदूर की मौत

हिमाचल प्रदेश: कारखाने में लिफ्ट दुर्घटना, मजदूर की मौत
Modified Date: June 9, 2026 / 08:39 pm IST
Published Date: June 9, 2026 8:39 pm IST

नाहन (हिमाचल प्रदेश), नौ जून (भाषा) हिमाचल प्रदेश के सिरमौर स्थित एक निजी कारखाने में लिफ्ट अचानक गिर गई जिसकी चपेट में आकर वहां काम कर रहे मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पावंटा उप-संभाग के क्यारडा गांव के रहने वाले अरमान खान ने सूरजपुर गांव में मौजूद ‘पेस बायोटेक’ कंपनी में रविवार को नियुक्ति के बाद काम शुरू किया था।

यह घटना सोमवार को हुई।

दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, अरमान का काम तैयार माल को गाड़ियों में रखना और लिफ्ट का इस्तेमाल करके सामान को ऊपर-नीचे ले जाना था।

सोमवार को, जब अरमान सामान को लिफ्ट में रखकर नीचे की मंजिल पर ले जा रहा था, तो लिफ्ट अचानक नीचे आ गई और दब गया।

इसके बाद उसे सूरजपुर के जेसी जुनेजा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा कंपनी प्रबंधक की लापरवाही और असावधानी के कारण हुआ और माजरा पुलिस थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

भाषा

राखी पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में