नयी दिल्ली, नौ जून (भाषा) भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी सज्जन सिंह यादव को दिल्ली जल बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। मंगलवार को जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई।
सेवा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यादव पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कौशल राज शर्मा का स्थान लेंगे, जो 2006 बैच के एजीएमयूटी कैडर के अधिकारी हैं। शर्मा को इस वर्ष अप्रैल में दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू का सचिव नियुक्त किया गया था।
अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के 1995 बैच के अधिकारी यादव ने पूर्व में राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न विभागों में सेवाएं दी हैं।
आईएएस अधिकारी को अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग) और दिल्ली राज्य उद्योग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (डीएसआईआईडीसी) के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं, वरिष्ठ अधिकारी संतोष डी वैद्य को इन अतिरिक्त प्रभारों से मुक्त कर दिया गया है।
भाषा सुभाष नरेश
नरेश