आईआईटी-मंडी क्वांटम विज्ञान, इंजीनियरिंग में बीटेक पाठ्यक्रम शुरू करने वाला पहला संस्थान बना
आईआईटी-मंडी क्वांटम विज्ञान, इंजीनियरिंग में बीटेक पाठ्यक्रम शुरू करने वाला पहला संस्थान बना
शिमला, आठ जून (भाषा) मंडी स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-मंडी) देश का पहला अग्रणी संस्थान बन गया है जिसने क्वांटम विज्ञान और इंजीनियरिंग विषय के प्रति समर्पित बीटेक पाठ्यक्रम शुरू किया है।
इसके अलावा, संस्थान ने दो अन्य कार्यक्रम भी शुरू किए हैं – डेटा एनालिटिक्स के साथ कृषि इंजीनियरिंग में बीटेक और डेटा एनालिटिक्स के साथ रासायनिक इंजीनियरिंग में बीटेक।
संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि नए शुरू किए गए कार्यक्रम इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डेटा एनालिटिक्स, अनुसंधान और उद्योग के अनुभव के साथ मिलाकर छात्रों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘क्वांटम विज्ञान और इंजीनियरिंग में बीटेक कार्यक्रम का उद्देश्य क्वांटम कंप्यूटिंग, क्वांटम संचार, सेंसिंग टेक्नोलॉजी, सामग्री विज्ञान और हार्डवेयर इंजीनियरिंग को शामिल करते हुए अगली पीढ़ी के क्वांटम इंजीनियरों को प्रशिक्षित करना है। यह कार्यक्रम कंप्यूटर विज्ञान, गणित और कृत्रिम बुद्धिमत्ता को भी एकीकृत करता है, जिससे स्नातक सुरक्षित संचार, क्वांटम हार्डवेयर विकास और उन्नत कंप्यूटिंग में करियर के लिए तैयार होते हैं।’’
इसी तरह, डेटा एनालिटिक्स के साथ कृषि इंजीनियरिंग में बीटेक कार्यक्रम पारंपरिक कृषि इंजीनियरिंग को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), रिमोट सेंसिंग, स्वचालन और डेटा एनालिटिक्स जैसे आधुनिक उपकरणों के साथ जोड़ता है।
भाषा संतोष सिम्मी
सिम्मी

Facebook


