भारत में टीकाकरण का आंकड़ा 84 करोड़ खुराक के पार

भारत में टीकाकरण का आंकड़ा 84 करोड़ खुराक के पार

भारत में टीकाकरण का आंकड़ा 84 करोड़ खुराक के पार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: September 23, 2021 9:50 pm IST

नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) देश में अब तक लगाए गए कोविड-19 के टीके की कुल खुराक की संख्या बृहस्पतिवार को 84 करोड़ को पार कर गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि बृहस्पतिवार को शाम सात बजे तक 65,26,432 खुराकें दी गईं।

देर रात तक अंतिम रिपोर्ट के संकलन के साथ दैनिक टीकाकरण संख्या में वृद्धि होने की उम्मीद है।

मंत्रालय ने कहा कि देश में सबसे कमजोर जनसंख्या समूहों को कोविड-19 से बचाने के लिए एक उपाय के रूप में जारी टीकाकरण अभियान की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जा रही है।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों (एचसीडब्ल्यू) को टीका लगाया गया। अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का टीकाकरण दो फरवरी से शुरू हुआ था।

टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और अन्य बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए शुरू हुआ था।

देश में एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया गया।

सरकार ने फिर एक मई से 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण शुरू कर दिया।

भाषा कृष्ण उमा

उमा


लेखक के बारे में