हिमाचल प्रदेश में वाहन के गहरी खाई में गिरने से नौ लोगों की मौत, तीन घायल

हिमाचल प्रदेश में वाहन के गहरी खाई में गिरने से नौ लोगों की मौत, तीन घायल

हिमाचल प्रदेश में वाहन के गहरी खाई में गिरने से नौ लोगों की मौत, तीन घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: June 28, 2021 2:21 pm IST

शिमला, 28 जून (भाषा) हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में सोमवार को एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से नौ लोगों की मौत हो गयी और तीन लोग घायल हो गये। पुलिस ने इस बारे में बताया।

पौंटा साहिब के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बीर बहादुर ने बताया कि बारातियों को लेकर जा रहा एक वाहन शिल्लई उपमंडल में पाशेंग के पास गहरी खाई में गिर गया। यह जगह पौंटा साहिब और शिल्लई उपमंडलों की सीमा पर स्थित है।

पौंटा साहिब के डीएसपी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि वह घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं और वहां पहुंचने के बाद ही वह घटना को लेकर कुछ कह पाने की स्थिति में होंगे।

भाषा सुरभि दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में