हिमाचल प्रदेश में कार खाई में गिरी, दो की मौत चार घायल

हिमाचल प्रदेश में कार खाई में गिरी, दो की मौत चार घायल

हिमाचल प्रदेश में कार खाई में गिरी, दो की मौत चार घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: May 21, 2021 6:43 pm IST

मंडी (हिप्र), 21 मई (भाषा) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक कार के गहरी खाई में गिर जाने की घटना में दो महिलाओं की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

मंडी की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मरने वाली महिलाओं की पहचान झांसी देवी और दामोदरी देवी के रूप में की गयी है ।

उन्होंने बताया कि जीप के 300 फुट गहरी खाई में गिरने के बाद मौके पर ही इन दोनों की मौत हो गयी ।

अधिकारी ने बताया कि यह हादसा जिले के गेहरा गांव में हुआ । पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में चार लोग घायल हो गये जिन्हें मंडी के जोनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

उन्होंने बताया कि वाहन में राशन का सामान लदा था और आठ लोग उसमें बैठे थे ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भारतीय दंड विधान की धाराओं 279, 337, 338 और 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा रंजन नोमान

नोमान


लेखक के बारे में