जब तक मुसलमानों को न्याय नहीं मिल जाता, भारत विश्वगुरु नहीं बन सकता: ओवैसी

जब तक मुसलमानों को न्याय नहीं मिल जाता, भारत विश्वगुरु नहीं बन सकता: ओवैसी

जब तक मुसलमानों को न्याय नहीं मिल जाता, भारत विश्वगुरु नहीं बन सकता: ओवैसी
Modified Date: April 24, 2026 / 01:23 am IST
Published Date: April 24, 2026 1:23 am IST

भुज (गुजरात), 23 अप्रैल (भाषा) ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बृहस्पतिवार को कहा कि जब तक देश में मुसलमानों को न्याय नहीं मिलता, भारत ‘विश्वगुरु’ नहीं बन सकता।

उन्होंने भुज के मतदाताओं से स्थानीय निकाय चुनावों से पहले समुदाय के भीतर राजनीतिक नेतृत्व को मजबूत करने का आग्रह किया।

भुज कस्बे में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए न्याय और समानता के बिना विश्व स्तर पर अग्रणी बनने संबंधी भारत की परिकल्पना अधूरी रहेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर इस देश को विश्वगुरु या महाशक्ति बनना है, तो यह तब तक संभव नहीं है जब तक भारत के मुसलमानों को उनके अधिकार नहीं मिल जाते।’’

उन्होंने मतदाताओं से भुज नगरपालिका और जिले की विभिन्न तालुका पंचायतों में चुनाव लड़ रहे एआईएमआईएम उम्मीदवारों का समर्थन करने की अपील की।

प्रतिद्वंद्वी दलों पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस, आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के साथ मिलकर एआईएमआईएम के बारे में ‘‘झूठ फैला रहे हैं’’। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का उद्देश्य लोकतंत्र को मजबूत करना और संविधान में जनता के विश्वास को सुदृढ़ करना है।

भाषा

देवेंद्र धीरज

धीरज


लेखक के बारे में