कोरोना टीकाकरण में दुनियाभर में भारत सबसे आगे, 85 दिन में 10 करोड़ लोगों का हुआ वैक्सीनेशन: स्वास्थ्य मंत्रालय

कोरोना टीकाकरण में दुनियाभर में भारत सबसे आगे, 85 दिन में 10 करोड़ लोगों का हुआ वैक्सीनेशन: स्वास्थ्य मंत्रालय

कोरोना टीकाकरण में दुनियाभर में भारत सबसे आगे, 85 दिन में 10 करोड़ लोगों का हुआ वैक्सीनेशन: स्वास्थ्य मंत्रालय
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: April 10, 2021 3:10 pm IST

नयी दिल्ली: देश में 10 करोड़ से अधिक कोविड-19 टीके लगाए जाने के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत ने 85 दिन में 10 करोड़ खुराक दी हैं, जो विश्व का सबसे तेज टीकाकरण अभियान है। मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका को टीके की 10 करोड़ खुराक देने में 89 दिन लगे जबकि चीन को इस कार्य में 102 दिन लग गए।

Read More: जनता के लिए पीएम मोदी भगवान की तरह, ममता के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी, प्रशांत किशोर का ऑडियो वायरल

उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर दी जा रही टीके की खुराक के मामले में भारत शीर्ष पर बना हुआ है। देश में प्रतिदिन औसतन 38,93,288 टीके लगाए जा रहे हैं।

Read More: आपदा को बनाया अवसर! मरीजों से मोटी रकम लेकर DKS अस्पताल में करवा रहे सिटी स्कैन, निजी लैब के गोरखधंधे का पर्दाफाश

मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक किए गए टीकाकरण का 60.62 प्रतिशत आठ राज्यों में हुआ है जिनमें महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और केरल शामिल हैं।

Read More: प्रदेश के इन 10 जिलों में बढ़ाया गया लॉकडाउन, 6 जिलों में 19 अप्रैल तो 4 जिलों में 22 तक होगा टोटल लॉकडाउन, CM की बैठक में फैसला


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"