भारत ने चीनी सैनिक को वापस लौटाया, याक की खोज में पार की थी LAC

Ads

भारत ने चीनी सैनिक को वापस लौटाया, याक की खोज में पार की थी LAC

  •  
  • Publish Date - October 21, 2020 / 03:48 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने लद्दाख में पकड़े गए चीनी सैनिक को वापस चीन को सौंप दिया है। सैनिक को मंगलवार रात चुशूल-मोल्डो मीटिंग पॉइंट पर लौटा दिया। ये सैनिक सोमवार को भटककर लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पारकर लद्दाख के चुमार-डेमचोक इलाके में आ गया था। सेना ने उसी दिन कहा था कि तय प्रॉसिजर पूरा करने के बाद प्रोटोकॉल के मुताबिक चीन के सैनिक को लौटा दिया जाएगा।

पढ़ें- हाईकोर्ट पहुंचा अमित-ऋचा जोगी का नामांकन रद्द करने का मामला, आदिवास..

चीनी सेना से अपने लापता सैनिक को वापस देने का अनुरोध किया था, जिसके बाद भारतीय अधिकारियों ने प्रोटोकॉल के तहत सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वांग को चीन को वापस सौंप दिया। बता दें कि मई महीने के पहले हफ्ते से ही भारतीय और चीनी सैनिक आमने-सामने हैं। दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। भारतीय सैनिकों का लद्दाख के पैंगॉन्ग लेक के दक्षिण में 13 अहम चोटियों पर कब्जा है, जहां वे माइनस 25 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर में पूरी मुस्तैदी के साथ डटे हुए हैं।

पढ़ें- रायपुर में पुलिस स्मृति दिवस पर परेड में शामिल होंगे राज्यपाल और CM भूपेश बघेल, शहीदों के परिजनों…

सीमा विवाद हल करने के लिए चुशुल में 12 अक्टूबर को कोर कमांडर स्तर की मीटिंग करीब 11 घंटे चली, लेकिन पहले की बैठकों की तरह इसमें भी कोई पुख्ता रास्ता नहीं निकल पाया।

पढ़ें- #IBC24AgainstDrugs: रायपुर के क्वींस क्लब से लेकर पूरे छत्तीसगढ़ मे…

चीनी सैनिक को लौटाने से पहले चीन के मामलों ने जुड़े एक्सपर्ट्स ने उससे पूछताछ की। वहीं आर्मी ने बताया था कि चीन के सैनिक को मेडिकल हेल्प, खाना और गरम कपड़े दिए गए, ताकि उसे कोई दिक्कत नहीं हो। भारत-चीन के बीच लगातार तनाव के बीच सेना ने सर्दियों में लद्दाख के इलाकों में डटे रहने की तैयारियां कर ली हैं। भारत ने ऊंचाई वाले इलाकों लिए वॉरफेयर किट और विंटर क्लोथ अमेरिका से खरीदे हैं।