भारत में डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना के जरिये आई क्रांति वित्तीय सेवाओं को अधिक सुलभ बना रही: मोदी
भारत में डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना के जरिये आई क्रांति वित्तीय सेवाओं को अधिक सुलभ बना रही: मोदी
नयी दिल्ली, 25 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को नीदरलैंड की महारानी मैक्सिमा के साथ इस बात पर चर्चा की कि भारत में डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना के जरिये आई क्रांति किस तरह वित्तीय सेवाओं को अधिक सुलभ और किफायती बना रही है।
मोदी ने कहा कि भारत इस क्षेत्र में अपने अनुभव को साझेदार देशों के साथ साझा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
महारानी मैक्सिमा ने यहां मोदी से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने उनसे यह बात कही। मोदी ने महारानी से मुलाकात पर खुशी जताई।
महारानी मैक्सिमा संयुक्त राष्ट्र महासचिव की वित्तीय स्वास्थ्य संबंधी विशेष अधिवक्ता भी हैं और लंबे समय से वित्तीय समावेशन की वकालत करती रही हैं।
मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हमने इस बात पर चर्चा की कि भारत में डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना के जरिये आई क्रांति किस तरह वित्तीय सेवाओं को अधिक सुलभ और किफायती बना रही है, साथ ही ‘जीवन को आसान बनाने’ और बड़े स्तर पर लोगों को सशक्त करने में भी मदद कर रही है।”
भाषा जोहेब पारुल
पारुल

Facebook


