जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में मुठभेड़ जारी, आतंकियों पर निगरानी रखने के लिए हेलीकॉप्टर तैनात

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में मुठभेड़ जारी, आतंकियों पर निगरानी रखने के लिए हेलीकॉप्टर तैनात

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में मुठभेड़ जारी, आतंकियों पर निगरानी रखने के लिए हेलीकॉप्टर तैनात
Modified Date: April 24, 2024 / 01:09 pm IST
Published Date: April 24, 2024 1:09 pm IST

श्रीनगर, 24 अप्रैल (भाषा) जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच बुधवार सुबह मुठभेड़ शुरू होने के बाद छिपे हुए दहशतगर्दों को ढूंढ निकालने के लिए हेलीकॉप्टरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कश्मीर संभाग की पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि बांदीपुरा में अरागाम के रेन्जी वन क्षेत्र में सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

पुलिस ने बताया कि अभी तक दोनों पक्ष में से किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि जवान आतंकवादियों को भागने से रोकने के लिए हेलीकॉप्टरों के माध्यम से निगरानी रख रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चल रहा है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

भाषा प्रीति नरेश

नरेश


लेखक के बारे में