जम्मू-कश्मीर : नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों ने युवाओं के खिलाफ मामले वापस लेने की मांग की

जम्मू-कश्मीर : नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों ने युवाओं के खिलाफ मामले वापस लेने की मांग की

जम्मू-कश्मीर : नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों ने युवाओं के खिलाफ मामले वापस लेने की मांग की
Modified Date: March 15, 2026 / 09:54 pm IST
Published Date: March 15, 2026 9:54 pm IST

श्रीनगर, 15 मार्च (भाषा) नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के चार विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को यहां जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात कर हाल ही में घाटी में हुए प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार युवाओं के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग की।

यह विरोध प्रदर्शन ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद हुए थे।

प्रतिनिधिमंडल में विधायक जदीबल तनवीर सादिक, विधायक चदूरा अली मोहम्मद डार, विधायक पाट्टन जावेद रियाज बेदार और विधायक सोनावारी हिलाल अकबर लोन शामिल थे।

उपराज्यपाल से मुलाकात के बाद तनवीर सादिक ने संवाददाताओं से कहा कि नेकां के प्रतिनिधिमंडल ने युवाओं की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी का मुद्दा उठाया।

उन्होंने कहा, “जब हमारे नेता अयातुल्ला अली खामेनेई शहीद हुए, तब सड़कों पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किए। इसके बाद चडूरा, पत्तन, बडगाम, सोनावारी और जदीबल सहित विभिन्न थानों में कई प्राथमिकी दर्ज की गईं।”

नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुख्य प्रवक्ता सादिक ने कहा कि युवा विरोध प्रदर्शन के माध्यम से अपना गुस्सा और दुख व्यक्त कर रहे थे, जिसके परिणामस्वरूप उनमें से कई युवाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, हमने माननीय उपराज्यपाल से मुलाकात की और उनसे अनुरोध किया कि ऐसी सभी प्राथमिकी वापस ले ली जाएं क्योंकि वे युवा थे और केवल अपना दुख व्यक्त करना चाहते थे।’’

नेकां के विधायक ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल उपराज्यपाल का आभारी है कि उन्होंने उनकी बात बहुत धैर्य से सुनी और उन्हें आश्वासन दिया कि वे इस मामले की समीक्षा करेंगे।

भाषा रवि कांत रवि कांत नरेश

नरेश


लेखक के बारे में