जम्मू कश्मीर : कुपवाड़ा में नाई के ‘धर्मांतरण’ मामले में जांच के आदेश
जम्मू कश्मीर : कुपवाड़ा में नाई के 'धर्मांतरण' मामले में जांच के आदेश
श्रीनगर, 19 मई (भाषा) जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में 18 वर्षीय नाई के कथित रूप से इस्लाम में धर्मांतरण की जांच के लिए पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि किशोर की पहचान विशाल के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है।
अधिकारियों ने बताया, ‘कुपवाड़ा में कथित धर्मांतरण से संबंधित एक मामला सामने आया है। मामले का संज्ञान लिया गया है और संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।’
अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और अपुष्ट जानकारी नहीं फैलाने की अपील की है। उन्होंने यह भी बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
भाषा तान्या अमित
अमित

Facebook


