जम्मू-कश्मीर: बारामूला मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर: बारामूला मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर: बारामूला मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर
Modified Date: June 19, 2024 / 04:00 pm IST
Published Date: June 19, 2024 4:00 pm IST

श्रीनगर, 19 जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादियों के मारे जाने की आशंका है, जबकि दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने बुधवार सुबह बारामूला जिले के वाटरगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल पर दो शव देखे गए हैं, लेकिन अभी तक उन्हें बरामद नहीं किया जा सका है।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में दो सुरक्षाकर्मी – एक पुलिसकर्मी और सेना का एक जवान – घायल हो गए।

भाषा प्रशांत पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में