जम्मू-कश्मीर, मुठभेड़ में एक जवान शहीद, आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार

Ads

जम्मू-कश्मीर, मुठभेड़ में एक जवान शहीद, आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 12, 2018 / 07:47 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बटमालू में रविवार सुबह आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया और 3 जवान घायल हो गए आतंकियों के फरार होने के बाद उनके दो मददगारों को गिरफ्तार कर लिया गया है

बताया जा रहा है कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूद होने की खबर मिलते ही सुरक्षाबलों ने बटमालू के दियारवानी क्षेत्र तलाशी अभियान शुरू किया था इसी दौरान आतंकियों की ओर से फायरिंग शुरु हो गई। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की इस दौरान स्पेशल ग्रुप ऑपरेशन का एक जवान शहीद हो गया

यह भी पढ़ें : सुनसान जगह पर बैठे प्रेमी जोड़े से नाबालिगों को पूछना पड़ा भारी,जोड़े ने किया चाकू से हमला

राज्य के डीजीपी एसपी वैद ने ट्वीट कर बताया कि मुठभेड़ के दौरान जम्मूकश्मीर पुलिस का एक जवान घायल भी हुआ है साथ ही 2 सीआरपीएफ जवान भी जख्मी हुए हैं

वेब डेस्क, IBC24