Kakoli Ghosh Dastidar On Mahua Moitra: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में सत्ता गंवाने के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में बागवत की बयार चल रही है। पहले विधायकों के बाद अब सांसदों ने भी बगावत करते हुए एनडीए का समर्थन किया है। सांसद काकोली घोष दस्तीदार समेत लगभग 20 तृणमूल सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर एनडीए का हिस्सा बनने की अपनी इच्छा ऑफिशियली बताने का फैसला किया है। वही, इस मामले में तृणमूल कांग्रेस सांसदों की बगावत पर सांसद महुआ मोइत्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी, जिस पर सांसद काकोली घोष ने भड़कते हुए पलटवार किया है।
सांसदों की बगावत पर मोइत्रा तीखी प्रतिक्रिया
महुआ मोइत्रा ने टीएमसी सांसदों की बगावत पर कहा कि सांसद 2024 में टीएमसी के टिकट पर जीते थे। जनादेश NDA के लिए नहीं था। पीली पैंट वाले सभी लालची, मतलबी, गद्दार अब बीजेपी में शामिल हो जाएं- अपनी सीटों से इस्तीफा दें और बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ें। देखते हैं आप कितने बड़े हीरो हैं।
MPs won in 2024 on TMC ticket. Mandate was NOT for NDA. All the greedy self-serving traitors with yellow-stained pants can please join BJP now- resign your seats & contest on BJP ticket. Let’s see what big heroes you are.
मोइत्रा के बयान का पलटवार करते हुए काकोली घोष ने बड़ा हमला बोला है, घोष ने कहा कि महुआ मोइत्रा तो कोई राजनेता ही नहीं हैं, विदेश में बैठकर ट्वीट करने वाली महिला का तब जन्म भी नहीं हुआ होगा। TMC की बागी सांसद काकोली घोष ने कहा कि TMC सांसदमहुआ मोइत्रा ने एक दिन पहले ही पार्टी के बागी सांसदों को निशाना बनाते हुए उन्हें गद्दार और लालची बताया था।