कमल को मिली खुशबू, कांग्रेस छोड़ने के पीछे बताई ये वजह..

कमल को मिली खुशबू, कांग्रेस छोड़ने के पीछे बताई ये वजह..

कमल को मिली खुशबू, कांग्रेस छोड़ने के पीछे बताई ये वजह..
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: October 13, 2020 11:27 am IST

नई दिल्ली। साउथ की एक्ट्रेस खुशबू सुंदर कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गई हैं। लगभग एक दशक पहले राजनीति में आईं खुशबू हमेशा विवादों में ही घिरी रहीं। तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद खुशबू राजनीति में अपना स्थान बनाए रहीं। 

पढ़ें- मंत्री अमरजीत भगत एमपी दौरे पर, ब्यावरा में रहकर चुनाव अभियान संभालेंगे खाद्य मंत्री

कांग्रेस छोड़े जाने के सवाल उन्होंने कहा, ‘मैं इस बारे में बहुत विस्तार से बात नहीं करना चाहती। मैंने कांग्रेस छोड़ी क्योंकि मैं उनकी कार्यप्रणाली से खुश नहीं थी। कांग्रेस पार्टी अब बदल गई है। पार्टी के लोग बदल गए हैं और उनके विचार बदल गए हैं।’ 

पढ़ें- भाजपा ने शुरू किया #MainBhiShivraj कैंपेन, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने 

दिल्ली में पार्टी के सीनियर नेताओं ने उन्हें दल की सदस्यता दिलाई। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि, तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष एल मुरूगन, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा और राज्यसभा सदस्य जफर इस्लाम की मौजूदगी में उन्होंने यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके आने से तमिलनाडु में पार्टी का विस्तार होगा। अगले साल वहां राज्य विधानसभा के चुनाव होने हैं। 

पढ़ें- मंत्री गोविंद मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को पूर्व सीएम की चेतावनी, 

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे अपने इस्तीफे में उन्होंने बिना नाम लिए पार्टी के बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। लिखा, ‘पार्टी में बड़े पदों पर कुछ ऐसे लोग बैठे हैं, जिनका जमीनी हकीकत से कोई जुड़ाव नहीं है। वे आदेश दे रहे हैं। मेरे जैसे लोगों को, जो पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं, पीछे धकेल रहे हैं और रोक रहे हैं।’


लेखक के बारे में