कर्नाटक : कलबुर्गी में नीट अभ्यर्थी ने फंदे से लटककर आत्महत्या की

Ads

कर्नाटक : कलबुर्गी में नीट अभ्यर्थी ने फंदे से लटककर आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - May 24, 2026 / 02:23 PM IST,
    Updated On - May 24, 2026 / 02:23 PM IST

कलबुर्गी, 24 मई (भाषा) कर्नाटक के कलबुर्गी में राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) देने वाली एक छात्रा ने अपने घर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। छात्रा के पिता ने रविवार को यह जानकारी दी।

पिता राजशेखर ने यहां पत्रकारों को बताया कि भाग्यश्री (18) पढ़ाई में बहुत अच्छी थी और उसने पीयूसी परीक्षा 92 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी।

उन्होंने बताया, “हमारे परिवार में कोई परेशानी या समस्या नहीं थी, हम खुशी से रह रहे थे।”

पिता ने रोते हुए पत्रकारों को बताया, “उसने (भाग्यश्री ने) नीट में अच्छा प्रदर्शन किया था, सब कुछ ठीक चल रहा था। शायद उसके मन में परीक्षा दोबारा देने का विचार था। मैं किसी को दोष नहीं दे रहा और न ही किसी पर आरोप लगा रहा हूं। हम उसके दर्द या पीड़ा को नहीं जानते। मैं क्या कह सकता हूं?”

पुलिस के अनुसार, छात्रा ने कोई ‘सुसाइड नोट’ नहीं लिखा और न ही आत्महत्या का कोई कारण बताया।

इस संबंध में स्टेशन बाजार थाने में मामला दर्ज किया गया है।

प्रश्न-पत्र लीक होने के आरोपों के बाद तीन मई को आयोजित नीट-स्नातक रद्द कर दी गई थी और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 21 जून को फिर से परीक्षा कराने की घोषणा की है।

भाषा जितेंद्र सुरेश

सुरेश