कर्नाटकः बेंगलुरू में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक ट्रेन सेवा शुरू

कर्नाटकः बेंगलुरू में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक ट्रेन सेवा शुरू

कर्नाटकः बेंगलुरू में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक ट्रेन सेवा शुरू
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: January 4, 2021 10:43 am IST

बेंगलुरू, चार जनवरी (भाषा) बेंगलुरू सिटी रेलवे स्टेशन से केम्पेगोडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक सोमवार को पहली रेल के संचालन के साथ ट्रेन सेवा की शुरूआत हुई।

इस मौके पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने ट्वीट किया, ‘‘ आज से, बेंगलुरू के लोग केम्पेगोडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (देवनहल्ली स्टेशन) के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं। यह ट्रेन बेंगलुरू सिटी रेलवे स्टेशन से नवनिर्मित केआईए देवनहल्ली स्टेशन तक चलेगी।’’

केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा ने भी केन्द्रीय मंत्री रेल मंत्री पीयूष गोयल का शुक्रिया अदा किया।

गौड़ा ने ट्वीट किया, ‘‘ बेंगलुरू सिटी से देवनहल्ली स्टेशन के बीच आज लोकल ट्रेन शुरू हो गई। एक व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए यह महत्वपूर्ण रेल संपर्क यात्रा की लागत, समय और ऊर्जा में भारी कमी लाएगा। शुक्रिया पीयूष गोयल जी।’’

यह ट्रेन फिलहाल सप्ताह में छह दिन चलेगी, रविवार को इसकी सेवाएं बंद रहेगी। हवाईअड्डे तक जाने का किराया 15 रुपये है। अभी तक लोग राज्य की विशेष वातानुकूलित बस ‘वायुवर्जा’ का इस्तेमाल हवाई अड्डे जाने के लिए करते थे, जिसका किराया 270 रुपये है। वहीं निजी कैब ऑपरेटर 700 से 1200 रुपये लेते हैं।

भाषा निहारिका पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में