केरलः स्कूल वैन नाले में गिरी, पांच छात्र घायल

केरलः स्कूल वैन नाले में गिरी, पांच छात्र घायल

केरलः स्कूल वैन नाले में गिरी, पांच छात्र घायल
Modified Date: July 3, 2026 / 07:53 pm IST
Published Date: July 3, 2026 7:53 pm IST

तिरुवनंतपुरम, तीन जुलाई (भाषा) केरल के तिरुवनंतपुरम में शुक्रवार को स्कूल से छात्रों को ले जा रही एक वैन सड़क से फिसलकर एक नाले में जा गिरी और इस हादसे में पांच छात्र घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह हादसा शाम करीब चार बजे नेय्यात्तिनकारा के पास प्लामुट्टुकडा में हुआ।

पुलिस के मुताबिक, न्यू ज्योति स्कूल के छात्रों को ले जा रही वैन स्कूल की छुट्टी के बाद लौट रही थी, तभी वाहन चालक ने कथित तौर पर एक संकरी सड़क पर वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह एक सूखे नाले में जा गिरी।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को गाड़ी से बाहर निकाला।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को वाहन से बाहर निकाल लिया।

पुलिस ने बताया कि घायल छात्रों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

भाषा राखी पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में