केरल सरकार इलाज में लापरवाही के मामलों में सख़्त कार्रवाई करेगी: मंत्री मुरलीधरन
केरल सरकार इलाज में लापरवाही के मामलों में सख़्त कार्रवाई करेगी: मंत्री मुरलीधरन
तिरुवनंतपुरम, 29 जून (भाषा) केरल के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार “इलाज में लापरवाही” की घटनाओं को बहुत गंभीरता से लेती है और इसके लिए जिम्मेदार पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
सरकारी अस्पतालों में मरीजों की देखभाल को बेहतर बनाने के लिए कई उपायों की घोषणा करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के विधायक वी. मुरलीधरन द्वारा लाए गए ‘ध्यानाकर्षण प्रस्ताव’ का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं कि इलाज में लापरवाही की घटनाएं दोबारा न हों।
उन्होंने कहा कि अस्पतालों में ‘‘सर्जिकल प्रोटोकॉल’’ लागू किया जाएगा और भीड़ को रोकने के लिए भी कदम उठाए गए हैं।
अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि वे बाहर का खाना लाने से रोकें और सामुदायिक रसोई की सुविधा शुरू करें।
डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों के लिए प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जबकि एक संकाय सदस्य और एक नर्सिंग अधिकारी को समय-समय पर मरीजों के रिश्तेदारों को उनकी स्थिति के बारे में जानकारी देने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
भाषा प्रशांत अविनाश
अविनाश

Facebook


