अपने ही भाई का अपहरण कर फिरौती में मांगी प्रेमिका, पकड़े जाने के डर से कर दिया ऐसा काम…

kidnapped his own brother for girlfriendअपने ही भाई का अपहरण कर फिरौती में मांगी प्रेमिका, पकड़े जाने के डर से कर दिया ऐसा काम...

अपने ही भाई का अपहरण कर फिरौती में मांगी प्रेमिका, पकड़े जाने के डर से कर दिया ऐसा काम…

kidnapped his own brother for girlfriend

Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: November 11, 2022 4:04 pm IST

kidnapped his own brother for girlfriend: ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर गांव में देवर का अपहरण कर उसकी भाभी को फिरौती में मांगने वाले मुख्य आरोपित ने गुरुवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। दो अभियुक्तों को बुधवार को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसकी तलाश में नाकाबंदी करती रह गई। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। बार थानाक्षेत्र में सात नवंबर को एक किशोर का अपहरण कर लिया गया था।

Read more: 24 किमी लंबा रेड कार्पेट बिछाऊंगा, हेलीकॉप्टर से राहुल गांधी पर फूल बरसाऊंगा, कांग्रेस से ही मांगूंगा टिकट, निर्दलीय MLA का बड़ा बयान 

अपहर्ता ने फोन कर किशोर की नव विवाहिता भाभी को फिरौती के रूप में भेजने की धमकी दी थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सर्विलांस के जरिए बुधवार को दो अभियुक्त दबोच कर अगवा किशोर को मुक्त करा लिया। मुख्य अभियुक्त गोलू कौशिक की तलाश की जा रही थी।

प्रेम त्रिकोण में दुश्मन बने भाई
kidnapped his own brother for girlfriend: पुलिस पड़ताल में पता चला कि यह ममेरे-फुफेरे भाइयों के एक ही युवती से प्रेम प्रसंग का मामला है। गोलू कौशिक के गांव में पिछले दिनों मप्र से बारात में एक युवती आई थी। गोलू ने उससे दोस्ती की और बाद में अपने मामा के बेटे से भी परिचय करा दिया। मामा के बेटे से युवती की नजदीकी बढ़ी और दोनों की शादी हो गई।

Read more: यूजर्स की मौज… आ रहा है Netflix का सबसे सस्ता प्लान, ये होगा खास 

गोलू ने इसे प्रेम में धोखा माना और धमकी दी। बदला लेने के लिए उसने अपने दो दोस्तों के साथ प्रेमिका के देवर का अपहरण कर लिया। जखौरा गांव के पास अपहृत को रखकर उसने फोन कर फिरौती में प्रेमिका मांग ली। न देने पर देवर की हत्या की धमकी दी।

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में