kidnapped his own brother for girlfriend
kidnapped his own brother for girlfriend: ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर गांव में देवर का अपहरण कर उसकी भाभी को फिरौती में मांगने वाले मुख्य आरोपित ने गुरुवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। दो अभियुक्तों को बुधवार को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसकी तलाश में नाकाबंदी करती रह गई। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। बार थानाक्षेत्र में सात नवंबर को एक किशोर का अपहरण कर लिया गया था।
अपहर्ता ने फोन कर किशोर की नव विवाहिता भाभी को फिरौती के रूप में भेजने की धमकी दी थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सर्विलांस के जरिए बुधवार को दो अभियुक्त दबोच कर अगवा किशोर को मुक्त करा लिया। मुख्य अभियुक्त गोलू कौशिक की तलाश की जा रही थी।
प्रेम त्रिकोण में दुश्मन बने भाई
kidnapped his own brother for girlfriend: पुलिस पड़ताल में पता चला कि यह ममेरे-फुफेरे भाइयों के एक ही युवती से प्रेम प्रसंग का मामला है। गोलू कौशिक के गांव में पिछले दिनों मप्र से बारात में एक युवती आई थी। गोलू ने उससे दोस्ती की और बाद में अपने मामा के बेटे से भी परिचय करा दिया। मामा के बेटे से युवती की नजदीकी बढ़ी और दोनों की शादी हो गई।
Read more: यूजर्स की मौज… आ रहा है Netflix का सबसे सस्ता प्लान, ये होगा खास
गोलू ने इसे प्रेम में धोखा माना और धमकी दी। बदला लेने के लिए उसने अपने दो दोस्तों के साथ प्रेमिका के देवर का अपहरण कर लिया। जखौरा गांव के पास अपहृत को रखकर उसने फोन कर फिरौती में प्रेमिका मांग ली। न देने पर देवर की हत्या की धमकी दी।