पिछले साल सबसे कम रेल दुर्घटनाएं हुईं: वैष्णव

पिछले साल सबसे कम रेल दुर्घटनाएं हुईं: वैष्णव

पिछले साल सबसे कम रेल दुर्घटनाएं हुईं: वैष्णव
Modified Date: April 1, 2026 / 11:49 am IST
Published Date: April 1, 2026 11:49 am IST

नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि देश में रेलवे के इतिहास में मंगलवार को समाप्त हुए वित्त वर्ष 2025-26 में सबसे कम रेलव दुर्घटनाएं हुईं जिनकी संख्या 16 रही।

वैष्णव ने प्रश्नकाल में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में पिछले एक दशक में रेलवे में जो निवेश हुआ है, उसका लाभ गरीबों और मध्यमवर्गीय परिवारों को मिलर रहा है।

उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्य शांभवी के पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा, ‘‘रेलवे के पिछले 50 साल के इतिहास में कल समाप्त हुए पिछले वित्तीय वर्ष में सबसे कम परिणामी रेल दुर्घटनाएं हुईं जिनकी संख्या 16 रही।’’

उन्होंने कहा कि बीते वर्ष में 76,352 विशेष ट्रेनें चलाईं गईं और रोजाना रेलवे के नेटवर्क पर करीब 25 हजार रेलगाड़ियों का संचालन होता है।

वैष्णव ने यह भी कहा कि पिछले वर्ष रिकॉर्ड 167 करोड़ मीट्रिक टन मालवहन किया गया।

भाषा वैभव हक

हक


लेखक के बारे में