गणतंत्र दिवस परेड के पूर्वाभ्यास के कारण दिल्ली के कई हिस्सों में लगा लंबा जाम

गणतंत्र दिवस परेड के पूर्वाभ्यास के कारण दिल्ली के कई हिस्सों में लगा लंबा जाम

गणतंत्र दिवस परेड के पूर्वाभ्यास के कारण दिल्ली के कई हिस्सों में लगा लंबा जाम
Modified Date: January 23, 2023 / 03:17 pm IST
Published Date: January 23, 2023 3:17 pm IST

(फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, 23 जनवरी (भाषा) गणतंत्र दिवस परेड के पूर्वाभ्यास से पहले लगाए गए प्रतिबंधों के कारण सोमवार को सुबह यात्रियों को मध्य दिल्ली की सड़कों पर लंबे जाम में फंसना पड़ा।

पुलिस ने कहा कि उन्हें कई यात्रियों के फोन आए और उन्होंने यातायात की समस्या के बारे में बताया। विकास मार्ग (लक्ष्मी नगर से आईटीओ तक), प्रगति मैदान, और अक्षरधाम में यातायात की रफ्तार बिल्कुल थम सी गई थी।

एक यात्री अंकिता सिंह ने कहा, ‘‘नोएडा से अक्षरधाम तक भारी यातायात था। आईटीओ की ओर जाने वाले मार्ग में भी जाम था और जीपीएस ने लगभग छह किलोमीटर की दूरी तय करने में 40 मिनट का समय दिखाया।’’

कई यात्रियों ने शहर में यातायात की स्थिति के बारे में ट्वीट कर दूसरों को अवगत कराया। कुछ लोगों ने आईटीओ, प्रगति मैदान और गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर भारी जाम की सूचना दी।

एक व्यक्ति ने कहा कि आईटीओ पर एक घंटे से अधिक समय तक यातायात थम गया, वहीं एक अन्य यात्री ने कहा कि वह दो घंटे तक जाम में फंसा रहा। कई लोगों ने इन मार्गों पर न निकलने की सलाह दी।

मध्य दिल्ली में काम करने वालीं प्रेरणा सिंह ने कहा, ‘‘मैं शहर के दक्षिणी हिस्से में रहती हूं और डेढ़ घंटे में अपने ऑफिस पहुंच जाती हूं। कैब ने मुझे मेरे गंतव्य तक पहुंचाने में अतिरिक्त 30 मिनट का समय लिया।’

कौटिल्य मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, चाणक्यपुरी और हौज खास में भी भारी यातायात देखा गया। दिल्ली यातायात पुलिस ने गणतंत्र दिवस परेड के लिए सोमवार को पूर्ण पूर्वाभ्यास के वास्ते व्यवस्थाओं और प्रतिबंधों पर एक परामर्श जारी किया था। परामर्श के मुताबिक, रविवार शाम छह बजे से सोमवार को परेड खत्म होने तक विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ पर किसी भी तरह के यातायात की इजाजत नहीं दी गई।

भाषा आशीष मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में