मध्यप्रदेश: गुना के पुलिस क्वार्टर में महिला आरक्षक का शव फंदे से लटका मिला

मध्यप्रदेश: गुना के पुलिस क्वार्टर में महिला आरक्षक का शव फंदे से लटका मिला

मध्यप्रदेश: गुना के पुलिस क्वार्टर में महिला आरक्षक का शव फंदे से लटका मिला
Modified Date: June 9, 2026 / 05:56 pm IST
Published Date: June 9, 2026 5:56 pm IST

गुना (मध्यप्रदेश), नौ जून (भाषा) मध्य प्रदेश के गुना जिले में 25 वर्षीय एक महिला आरक्षक ने मंगलवार को पुलिस क्वार्टर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कांस्टेबल की पहचान निशा शर्मा के रूप में हुई है, जो गुना के कोतवाली पुलिस थाने में तैनात थी।

एक अधिकारी ने बताया कि शर्मा ने पुलिस लाइन में अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद छावनी पुलिस थाने के कर्मियों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है।

गुना की पुलिस अधीक्षक (एसपी) हितिका वासल ने कहा कि अब तक ऐसा कोई सबूत सामने नहीं आया है जिससे पता चले कि शर्मा किसी प्रकार की परेशानी में थी।

उन्होंने कहा कि मृतका अशोक नगर जिले की रहने वाली थी और गुना पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर में रह रही थी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘शर्मा की घरेलू सहायिका ने सुबह कई बार उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर वह वहां से चली गई। निशा के क्वार्टर का दरवाजा दोपहर तक नहीं खुला तो चिंतित पड़ोसियों ने छावनी पुलिस थाने को इसकी सूचना दी।’’

उन्होंने कहा कि कुछ ही देर में पुलिस की एक टीम पहुंची और दरवाजा तोड़ा। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने शर्मा का शव चादर से बनाए गए फंदे से लटका हुआ मिला।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, कांस्टेबल शर्मा दो दिन की छुट्टी पर अशोक नगर स्थित अपने घर गई थी।

अधिकारी के मुताबिक वह सोमवार शाम को ड्यूटी के लिए गुना लौटी थी और फिलहाल घटना की जांच चल रही है।

भाषा सं ब्रजेन्द्र

धीरज

धीरज


लेखक के बारे में