पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर व्यक्ति फरार

पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर व्यक्ति फरार

पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर व्यक्ति फरार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: October 22, 2020 9:56 am IST

जयपुर, 22 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी और घटनास्थल से फरार हो गया।

थानाधिकारी मोतीराम ने बताया कि राता तलाई इलाके में बुधवार रात को देवेन्द्र शर्मा ने अपनी पत्नी नीता शर्मा (37), पुत्री श्वेता शर्मा (14), पुत्र आर्यन (11) की धारदार हथियार से हत्या कर दी और घटनास्थल से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी शर्मा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) में मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि आरोपी एक ट्रक चालक है और बांसवाड़ा में किराए के मकान में रहता है।

भाषा कुंज पृथ्वी अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में