गुजरात के सुरेंद्रनगर में खुद को पुलिस उपाधीक्षक बताकर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Ads

गुजरात के सुरेंद्रनगर में खुद को पुलिस उपाधीक्षक बताकर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 24, 2026 / 06:34 PM IST,
    Updated On - May 24, 2026 / 06:34 PM IST

सुरेंद्रनगर, 24 मई (भाषा) गुजरात के सुरेंद्रनगर में एक व्यक्ति को खुद को पुलिस उपाधीक्षक बताकर लोगों से ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, सायला निवासी सोहिलखान पठान (31) को राजकोट रेंज पुलिस की एक टीम ने फर्जी पहचान बनाकर साइबर अपराध करने और लोगों को धोखा देने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

इसके मुताबिक, पठान ने वित्तीय लाभ प्राप्त करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करके फर्जी दस्तावेज, तस्वीरें और पहचान पत्र बनाए और उन्हें सोशल मीडिया पर साझा किया।

सायला पुलिस थाने में पठान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा शफीक सुरेश

सुरेश