शराब की लत के लिए फटकार लगाने पर व्यक्ति ने मां की हत्या की, गिरफ्तार

Ads

शराब की लत के लिए फटकार लगाने पर व्यक्ति ने मां की हत्या की, गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 24, 2026 / 09:51 PM IST,
    Updated On - May 24, 2026 / 09:51 PM IST

केंद्रपाड़ा, 24 मई (भाषा) ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में रविवार को एक व्यक्ति को अपनी 70 वर्षीय मां की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि बिजय साहू शनिवार रात नशे की हालत में पटुनी गांव स्थित अपने घर लौटा और उसे अपने माता-पिता से डांट पड़ी।

अधिकारियों के अनुसार, गुस्से में आकर साहू ने कथित तौर पर अपने 74 वर्षीय पिता नबघन साहू (सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त जवान) पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि, उसकी मां हीरामानी साहू ने बीच-बचाव किया और इस दौरान उनके सिर पर लकड़ी के तख्ते से चोट लग गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण घर की ओर दौड़े और घायल महिला को राजकनिका स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने घटना के बाद गांव से भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उसे काबू कर लिया और पुलिस को सूचना दी।

राजकनिका थाने के प्रभारी संजय कुमार ने कहा, ‘‘आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।’’

भाषा

शुभम नेत्रपाल

नेत्रपाल