व्यक्ति ने धारदार हथियार से किया हमला, महिला की मौत, तीन घायल

व्यक्ति ने धारदार हथियार से किया हमला, महिला की मौत, तीन घायल

व्यक्ति ने धारदार हथियार से किया हमला, महिला की मौत, तीन घायल
Modified Date: May 24, 2026 / 03:27 pm IST
Published Date: May 24, 2026 3:27 pm IST

नोएडा, 24 मई (भाषा) थाना फेस-वन क्षेत्र के सेक्टर पांच स्थित हरौला गांव में एक वयक्ति ने परिवार के चार लोगों पर शनिवार देर रात धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में घायल महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि तीनों घायलों का उपचार किया जा रहा है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि हरौला गांव में सुरेंद्र शर्मा, उनकी पत्नी संजू देवी (40) और दो बेटियां ज्योति (19), जूली (14) शनिवार रात अपने मकान की छत पर सो रहे थे।

उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात को छत पर सो रहे परिवार पर पड़ोस में रहने वाले हरनाम नामक व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में सुरेंद्र शर्मा, उनकी पत्नी और दोनों बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान संजू देवी की मौत हो गई जबकि सुरेंद्र शर्मा एवं उनकी दोनों बेटियों का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घायलों की हालत नाजुक बतायी गई है।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ ही मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं अमित

अमित


लेखक के बारे में