रांची स्टेशन पर ‘हाई-टेंशन’ तार के संपर्क में आने से ट्रेन की छत पर सवार व्यक्ति झुलसा
रांची स्टेशन पर 'हाई-टेंशन' तार के संपर्क में आने से ट्रेन की छत पर सवार व्यक्ति झुलसा
रांची, 14 मार्च (भाषा) रांची रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक व्यक्ति ट्रेन की छत पर चढ़ गया और हाई-टेंशन विद्युत तार के संपर्क में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि करीब 60 फीसदी झुलसे व्यक्ति को उपचार के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया है।
यह घटना प्लेटफार्म नंबर दो पर हुई।
रांची रेलवे पुलिस स्टेशन के उप निरीक्षक सोहन लाल ने बताया, ‘ व्यक्ति अचानक ट्रेन की छत पर चढ़ गया और वहां से गुजर रही लगभग 25,000 वोल्ट की हाई-टेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। वह तुरंत छत पर गिर गया और उसके कपड़े जल गए।’
उन्होंने बताया कि व्यक्ति की पहचान मास्को ओरांव (28) के रूप में हुई है और झुलसने के बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया।
लाल ने कहा कि छत पर चढ़ने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
भाषा तान्या पवनेश
पवनेश

Facebook


