दिल्ली के दयालपुर में विवाहेतर संबंध के शक में पति ने पत्नी की हत्या की

दिल्ली के दयालपुर में विवाहेतर संबंध के शक में पति ने पत्नी की हत्या की

दिल्ली के दयालपुर में विवाहेतर संबंध के शक में पति ने पत्नी की हत्या की
Modified Date: October 25, 2023 / 03:48 pm IST
Published Date: October 25, 2023 3:48 pm IST

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर (भाषा) उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में विवाहेतर संबंध के शक में एक महिला की उसके पति ने गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि शबनम और उसके पति उमैद के बीच मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात बहस हुई। उन्होंने कहा कि उमैद ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी का गला दबा दिया और वह बेहोश हो गई।

अधिकारियों ने कहा कि पति-पत्नी चार बच्चों के साथ चांद बाग के ई-ब्लॉक में किराये के मकान में रहते थे।

उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्य शबनम को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, उमैद को शबनम के विवाहेतर संबंध होने का शक था।

अधिकारियों ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

भाषा खारी नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में