आपसी कहासुनी के बाद व्यक्ति ने पत्नी और सास की हत्या की

आपसी कहासुनी के बाद व्यक्ति ने पत्नी और सास की हत्या की

आपसी कहासुनी के बाद व्यक्ति ने पत्नी और सास की हत्या की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: September 14, 2020 2:19 pm IST

जयपुर, 14 सितम्बर (भाषा) जयपुर के चाकसू क्षेत्र में रविवार रात एक व्यक्ति ने आपसी कहासुनी के बाद पत्नी और सास की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस बताया कि आरोपी की पहचान रामकिशन सैनी के रूप में की गई है और उसने पत्नी मंजू (35) के साथ आपसी कहासुनी के बाद धारदार हथियार से हमला कर दिया, और जब उसकी सास बीच बचाव करने आई तो आरोपी ने उस पर भी धारदार हथियार से वार कर दिया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी ने स्वयं ने पुलिस को अपराध के बारे में सूचना दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

भाषा कुंज

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में