दौसा में युवक की चाकू मारकर हत्या: पुलिस

दौसा में युवक की चाकू मारकर हत्या: पुलिस

दौसा में युवक की चाकू मारकर हत्या: पुलिस
Modified Date: January 27, 2025 / 04:08 pm IST
Published Date: January 27, 2025 4:08 pm IST

जयपुर, 27 जनवरी (भाषा) राजस्थान के दौसा जिले में 35 साल के एक युवक की चाकू से हमला करके हत्या कर दी गई।

पुलिस ने बताया कि घटना रविवार देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र की सतकार कॉलोनी में हुई जहां विनोद बैरवा की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई।

पुलिस के अनुसार, विनोद का राहुल मीणा नामक व्यक्ति से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था और दोनों में रविवार को कहासुनी हुई थी।

पुलिस ने कहा कि रविवार रात राहुल एक अन्य व्यक्ति के साथ विनोद के घर गया और उसपर चाकू से हमला कर दिया।

चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी उसे बचाने के लिए दौड़े और उसे अस्पताल ले गए जहां अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

भाषा पृथ्वी

संतोष

संतोष


लेखक के बारे में