दिल्ली में व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या

Ads

दिल्ली में व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या

  •  
  • Publish Date - October 27, 2023 / 11:50 AM IST,
    Updated On - October 27, 2023 / 11:50 AM IST

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (भाषा) मध्य दिल्ली के नबी करीम इलाके में 29 वर्षीय एक व्यक्ति की दो लोगों ने चाकू घोंपकर कथित तौर पर हत्या कर दी।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि जिस व्यक्ति की हत्या की गई उस पर पहले से ही आठ आपराधिक मामले दर्ज थे और वह जमानत पर बाहर था।

पुलिस ने बताया कि अमित कुमार नामक व्यक्ति बृहस्पतिवार रात अपने घर के पास खड़ा था, तभी एक किशोर समेत दो लोगों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना के सिलसिले में पुलिस ने एक किशोर को पकड़ लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है।

पुलिस के मुताबिक, कुमार पर दिल्ली में डकैती और झपटमारी के आठ मामले दर्ज थे। उन्होंने बताया कि वह फिलहाल जमानत पर बाहर था।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसा संदेह है कि किशोर को कुमार से ‘दुश्मनी’ थी।

अधिकारी ने कहा, ‘कुछ दिन पहले, कुमार ने किशोर को उसके लिए शराब लाने के लिए मजबूर किया था और वह इससे आहत था।’

पुलिस ने बताया कि किशोर से पूछताछ की जा रही है और अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

भाषा साजन मनीषा

मनीषा