मणिपुर: दो एसपी समेत 14 पुलिस अधिकारियों का तबादला

मणिपुर: दो एसपी समेत 14 पुलिस अधिकारियों का तबादला

मणिपुर: दो एसपी समेत 14 पुलिस अधिकारियों का तबादला
Modified Date: April 2, 2025 / 10:25 am IST
Published Date: April 2, 2025 9:56 am IST

इंफाल, दो अप्रैल (भाषा) मणिपुर सरकार ने दो जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) सहित 14 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।

कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने मंगलवार को जारी एक आदेश में कहा कि जिरीबाम के पुलिस अधीक्षक शेख मोहम्मद जाकिर को काकचिंग जिले के एसपी के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

आदेश के अनुसार, काकचिंग की एसपी प्रियदर्शिनी लैशराम जिरीबाम की नयी एसपी होंगी।

यारीपोक के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) गौरव डोगरा को सिंगजामेई में तैनाती दी गई है, जबकि सहायक कमांडेंट प्रथम मणिपुर राइफल्स के अभिनव कांगपोकी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

अकोईजाम सदानंद सिंह नए अतिरिक्त एसपी यातायात (इंफाल ईस्ट) होंगे, जबकि केशम बोजौकुमार सिंह अतिरिक्त एसपी (सतर्कता) होंगे। वहीं रत्ताना नगासेकपम नए अतिरिक्त एसपी अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) ​​(एसडी) होंगे।

भाषा सुरभि शोभना

शोभना


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।