मणिपुर के मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट एनसीसी कैडेटों को सम्मानित किया

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट एनसीसी कैडेटों को सम्मानित किया

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट एनसीसी कैडेटों को सम्मानित किया
Modified Date: March 14, 2026 / 06:41 pm IST
Published Date: March 14, 2026 6:41 pm IST

इंफाल, 14 मार्च (भाषा) मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद ने शनिवार को हाल में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की एनसीसी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य के सात राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) कैडेट को सम्मानित किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इंफाल में आयोजित एक कार्यक्रम में, सिंह ने कैडेटों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया और दोहराया कि राज्य सरकार युवाओं को उत्कृष्टता प्राप्त करने और एक शांतिपूर्ण, प्रगतिशील और समृद्ध राज्य के निर्माण में योगदान देने के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कैडेटों ने नयी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड और एनसीसी प्रधानमंत्री रैली सहित प्रतिष्ठित कार्यक्रमों में उत्तर पूर्वी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

सिंह ने बाद में ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘नयी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड और एनसीसी प्रधानमंत्री रैली में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले मणिपुर के उत्कृष्ट एनसीसी कैडेटों को सम्मानित करने के लिए आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हुई।’

उन्होंने कहा कि इन युवा कैडेटों ने अपने समर्पण, अनुशासन और अनुकरणीय राष्ट्रीय सेवा भावना से मणिपुर को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी उपलब्धियां वास्तव में देश के युवाओं की अपार क्षमता, प्रतिबद्धता और देशभक्ति को दर्शाती हैं।

सिंह ने सम्मानित किए गए प्रत्येक कैडेट को बधाई दी और उनसे एनसीसी द्वारा सिखाए गए नेतृत्व, सत्यनिष्ठा और सेवा के मूल्यों को बनाए रखने और कई और युवाओं को गर्व और सम्मान के साथ राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

भाषा तान्या माधव

माधव


लेखक के बारे में