रोहतक के बाजार में दुकानों में लगी भीषण आग, तीन लोगों के फंसे होने की आशंका

Ads

रोहतक के बाजार में दुकानों में लगी भीषण आग, तीन लोगों के फंसे होने की आशंका

  •  
  • Publish Date - June 9, 2026 / 10:31 PM IST,
    Updated On - June 9, 2026 / 10:31 PM IST

चंडीगढ़, नौ जून (भाषा) हरियाणा के रोहतक शहर के डी-पार्क बाजार इलाके में मंगलवार को कुछ दुकानों में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आग में 10 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक हो गईं।

रोहतक के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘आग तेजी से फैलने के कारण तीन लोगों के दुकानों के अंदर फंसे होने की आशंका है।’

जिस बाजार में आग लगी, वह रोहतक शहर के सबसे पुराने बाजारों में से एक है और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घर के पास स्थित है।

आग लगने के बाद पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्यों की निगरानी की।

माना जा रहा है कि आग दोपहर में एक जूते के शोरूम में लगी और तेजी से आस-पास की दुकानों तक फैल गई।

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के पीछे के कारण की जांच की जा रही है।

कांग्रेस के रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी घटनास्थल पर पहुंचे और प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात की।

भाषा

राखी दिलीप

दिलीप

शीर्ष 5 समाचार