मीरवाइज ने मीडिया और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से जिम्मेदार व्यवहार करने की अपील की

मीरवाइज ने मीडिया और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से जिम्मेदार व्यवहार करने की अपील की

मीरवाइज ने मीडिया और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से जिम्मेदार व्यवहार करने की अपील की
Modified Date: July 3, 2026 / 06:02 pm IST
Published Date: July 3, 2026 6:02 pm IST

श्रीनगर, तीन जुलाई (भाषा) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारूक ने शुक्रवार को मीडिया और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से जिम्मेदारी से काम करने की अपील की और उनसे सार्वजनिक व्यवहार में संयम एवं नैतिक दायित्व बनाए रखने का आग्रह किया।

यहाँ ऐतिहासिक जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए, मीरवाइज ने व्यक्तियों, समाज और खासकर मीडिया से सार्वजनिक आचरण में ज़िम्मेदारी, संयम और नैतिक जवाबदेही बनाए रखने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की एक जिम्मेदारी होती है, जिसके लिए उसे जवाबदेह होना होगा।

फारूक ने कहा कि यह बात माता-पिता, शिक्षकों, व्यापारियों, नेताओं, सार्वजनिक हस्तियों और मीडिया पर भी लागू होती है, जो जनमत बनाने में अहम भूमिका निभाता है।

भाषा नेत्रपाल दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में