देश में अबतक कोविड-19 टीके की 45 करोड़ से अधिक की खुराक दी गईं : सरकार

देश में अबतक कोविड-19 टीके की 45 करोड़ से अधिक की खुराक दी गईं : सरकार

देश में अबतक कोविड-19 टीके की 45 करोड़ से अधिक की खुराक दी गईं : सरकार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: July 29, 2021 1:29 am IST

नयी दिल्ली, 28 जुलाई (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि देश में कोविड-19 से बचाव के लिए अब तक 45 करोड़ से ज्यादा टीके की खुराक दी जा चुकी हैं जिनमें से 15.38 करोड़ खुराक 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के लोगों को मिली हैं।

मंत्रालय ने शाम सात बजे तक आए अंतरिम आंकड़ों के हवाले से बताया कि बुधवार को करीब 40 लाख (39,42,457) खुराक दी गईं। इनमें 18 से 44 आयुवर्ग के 20,54,874 लोगों को पहली खुराक दी गई जबकि 3,00,099 लोगों को दूसरी खुराक दी गई।

मंत्रालय ने बताया कि पांच राज्यों- मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश- में 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के लोगों को एक करोड़ से अधिक खुराक दी गई है।

भाषा धीरज प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में