MSP खत्म नहीं होगा! केंद्र सरकार ने किसानों को भेजा प्रस्ताव.. होंगे ये बदलाव

MSP खत्म नहीं होगा! केंद्र सरकार ने किसानों को भेजा प्रस्ताव.. होंगे ये बदलाव

MSP खत्म नहीं होगा! केंद्र सरकार ने किसानों को भेजा प्रस्ताव.. होंगे ये बदलाव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: December 9, 2020 10:20 am IST

नई दिल्ली। कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को केंद्र सरकार प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव के अनुसार, MSP खत्म नहीं होगा। सरकार MSP को जारी रखेगी और इसके लिए कानून बनाया जाएगा।

 

पढ़ें- राजस्थान चुनावों में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री मोदी में जनता के विश…

वहीं इस प्रस्ताव पर प्रदर्शनकारी किसान नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। कंवलप्रीत सिंह पन्नू के मुताबिक सभी तीन कृषि कानूनों को निरस्त किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अगर प्रस्ताव में केवल संशोधनों की बात की जाती है तो हम इसे खारिज कर देंगे।

पढ़ें-  किसानों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कृषि वैज्ञानिक ने पुरस्कार लेन…

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह के मुताबिक प्रस्ताव को पहले पढ़ा जाएगा, फिर इस पर चर्चा के बाद कोई फैसला लिया जाएगा। प्रस्ताव लगभग 20 पन्नों का है। सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे ​किसान नेताओं को कृषि कानूनों पर भारत सरकार का प्रस्ताव मिला है।

पढ़ें- ‘आप’ ने केजरीवाल के आवागमन पर अब भी ‘प्रतिबंध’ होने का किया दावा, द…

सरकार की ओर जारी किए गए प्रस्ताव के मुताबिक, मंडी कानून APMC में बड़ा बदलाव होगा। प्राइवेट प्लेयर्स को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। सरकार अब कॉन्ट्रैक्ट फॉर्मिंग में किसानों को कोर्ट जाने का अधिकार भी देगी। अलग फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन को भी मंजूरी मिलेगी। प्राइवेट प्लेयर्स पर टैक्स लगाने को मंजूरी दी जाएगी। फिलहाल सरकार इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल पेश नहीं करेगी। इसमें बदलाव किए जाने के बाद इसे सदन में पेश किया जाएगा।

पढ़ें-  लोकतंत्र की आड़ में संवैधानिक प्रक्रियाओं को ताक पर रख केन्द्र सरका…

वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने इस बारे में कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने कल (मंगलवार) किसान संगठनों से कानून में क्या संशोधन हो सकते हैं उस पर बात की थी। किसानों ने जो भी संशोधन करने की मांग की उन्होंने सभी संशोधन करने की बात कही है। आज सरकार किसानों को लिखित प्रस्ताव दे रही है। किसान विचार कर सरकार को बताएंगे।


लेखक के बारे में