अनुबंध के तहत भर्ती में कोई गड़बड़ी नहीं: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के सलाहकार

अनुबंध के तहत भर्ती में कोई गड़बड़ी नहीं: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के सलाहकार

अनुबंध के तहत भर्ती में कोई गड़बड़ी नहीं: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के सलाहकार
Modified Date: June 28, 2026 / 06:43 pm IST
Published Date: June 28, 2026 6:43 pm IST

श्रीनगर, 28 जून (भाषा) नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व वाली जम्मू-कश्मीर सरकार ने रविवार को नौकरियों में अनियमितताओं के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अनुबंध के तहत भर्ती की प्रक्रिया उनके सत्ता में आने से पहले ही शुरू हो चुकी थी।

मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘हमने यह अनुबंध प्रक्रिया शुरू नहीं की है। यह पूर्ववर्ती सरकार के समय से चली आ रही है, ठीक वैसे ही जैसे वे (पीडीपी) अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और तत्कालीन राज्य के विभाजन के दुष्परिणामों का सामना करने के लिए हमें छोड़ गए थे।’

विपक्ष की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती द्वारा नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) सरकार पर लगाए गए नियम विरुद्ध नियुक्तियों के आरोपों का जवाब देने के लिए वानी ने मंत्रियों सकीना इटू और जावेद डार के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।

वानी ने विपक्षी दलों को चुनौती भी दी कि वे सरकार द्वारा की गई एक भी नियम विरुद्ध या अवैध नियुक्ति का सबूत पेश करें।

उन्होंने कहा कि सरकार की भर्ती नीति को लेकर भ्रम पैदा करने की कोशिश की जा रही है।

वानी ने कहा, ‘गलतफहमियों को दूर करना हमारा कर्तव्य है, क्योंकि जनता के सामने तथ्यों को रखना हमारी जिम्मेदारी है।’

उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में अनुबंध का यह ढांचा साल 2015 से 2018 के बीच तैयार किया गया था, जब पीडीपी और भारतीय जनता पार्टी की गठबंधन सरकार सत्ता में थी।

वानी ने कहा, ‘जिन नियुक्तियों पर अब सवाल उठाए जा रहे हैं, वे 2024 के विधानसभा चुनावों से पहले शुरू की गई थीं। वही प्रक्रिया अब भी जारी है।’

भाषा सुमित नरेश

नरेश


लेखक के बारे में