हरियाणा, पंजाब में भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं, सिरसा में 46 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

Ads

हरियाणा, पंजाब में भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं, सिरसा में 46 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

  •  
  • Publish Date - May 24, 2026 / 09:26 PM IST,
    Updated On - May 24, 2026 / 09:26 PM IST

चंडीगढ़, 24 मई (भाषा) हरियाणा और पंजाब में रविवार को भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा।

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के सिरसा में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा।

विभाग के अनुसार भीषण गर्मी का असर रोहतक और भिवानी में भी देखने को मिला, जहां अधिकतम तापमान क्रमशः 45.3 डिग्री सेल्सियस और 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग ने बताया कि अंबाला में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 43.8 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 42.8 डिग्री सेल्सियस और गुरुग्राम में 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

पंजाब में बठिंडा का तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पटियाला में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

विभाग के अनुसार लुधियाना में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अमृतसर का तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं, फिरोजपुर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा गोला

देवेंद्र

देवेंद्र