पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद किसी विजय रैली की अनुमति नहीं: बंगाल सीईओ

पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद किसी विजय रैली की अनुमति नहीं: बंगाल सीईओ

पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद किसी विजय रैली की अनुमति नहीं: बंगाल सीईओ
Modified Date: May 4, 2026 / 12:41 pm IST
Published Date: May 4, 2026 12:41 pm IST

कोलकाता, चार मई (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज अग्रवाल ने कहा कि राज्य में उम्मीदवारों की जीत का जश्न मनाने के लिए सोमवार को किसी भी विजय रैली की अनुमति नहीं दी जाएगी। राज्य में 293 विधानसभा सीट पर हुए चुनाव के लिए मतों की गिनती जारी है।

सीईओ अग्रवाल ने कहा कि मतगणना बिल्कुल सही तरीके से जारी है और राज्य में हिंसा की कोई घटना सामने नहीं आई है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आज किसी भी प्रकार की विजय रैली की अनुमति नहीं दी जाए। ये विजय जुलूस कल से निकाले जा सकेंगे। हम चुनाव के बाद किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं चाहते और सभी से शांत रहने और शांति बनाए रखने की अपील करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को विजय रैलियां निकालने के लिए स्थानीय थानों से अनुमति लेनी होगी।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘हिंसा की कोई घटना नहीं हुई है। बंगाल में कहीं से भी चुनाव संबंधी कोई मौत होने की सूचना नहीं है।’’

विशेष पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता ने पत्रकारों से कहा कि निर्वाचन आयोग उन शिकायतों की जांच कर रहा है जिनमें कहा गया है कि विभिन्न दलों के एजेंट मतगणना केंद्रों तक नहीं पहुंच पाए।

भाषा सुरभि अमित

अमित


लेखक के बारे में