ओडिशा सरकार ने विधायकों का वेतन बढ़ाने के प्रावधान वाले विधेयकों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की
ओडिशा सरकार ने विधायकों का वेतन बढ़ाने के प्रावधान वाले विधेयकों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की
भुवनेश्वर, 26 मार्च (भाषा) ओडिशा सरकार ने विधानसभा से पारित उन चार विधेयकों को व्यापक जनाक्रोश के बीच बृहस्पतिवार को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जिनमें विधायकों, मंत्रियों, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के वेतन, भत्ते व पेंशन में तीन गुना वृद्धि का प्रस्ताव है। ये विधेयक राज्यपाल की स्वीकृति के लिए लंबित थे।
ओडिशा विधानसभा सचिवालय ने सभी विधायकों को लिखे पत्र में बताया कि संसदीय मामलों के मंत्री मुकेश महालिंग ने चार संशोधन विधेयकों को वापस लेने के लिए अनुमति लेने का नोटिस दिया है।
चारों विधेयक नौ दिसंबर 2025 को शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन सर्वसम्मति से पारित किए गए थे।
पत्र में कहा गया है कि यदि विधानसभा अनुमति देती है, तो ये विधेयक वापस ले लिए जाएंगे, जिससे वेतन और भत्तों में प्रस्तावित वृद्धि पर फिलहाल रोक लग जाएगी।
इन विधेयकों में विधायक का मासिक वेतन और भत्ते तीन गुना बढ़ाकर 1.11 लाख रुपये से 3.45 लाख रुपये प्रति माह करने का प्रावधान है।
भाषा वैभव
वैभव
वैभव

Facebook


