उमर अब्दुल्ला ने बडगाम में नाबालिग से बलात्कार और हत्या मामले को बेहद दुखद बताया

Ads

उमर अब्दुल्ला ने बडगाम में नाबालिग से बलात्कार और हत्या मामले को बेहद दुखद बताया

  •  
  • Publish Date - May 24, 2026 / 11:42 PM IST,
    Updated On - May 24, 2026 / 11:42 PM IST

श्रीनगर, 24 मई (भाषा) जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को बडगाम जिले में 12 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर बलात्कार और हत्या की निंदा करते हुए इसे ‘चौंकाने वाला और बेहद दुखद’ बताया।

अब्दुल्ला ने शोक व्यक्त करते हुए इस जघन्य कृत्य की निंदा की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, ‘ईश्वर करे उसे (मृतका को) जन्नत में जगह मिले।’

उन्होंने कहा कि यह घटना समाज के लिए आत्मनिरीक्षण करने वाली है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं बिना किसी संकोच के इस क्रूर हमले की निंदा करता हूं और उसके (मृतका) परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।’

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जांच एजेंसियों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दोषी पाए जाने वालों को कानून के अनुसार दंड दिया जाए।

शनिवार से लापता एक नाबालिग लड़की का शव रविवार सुबह मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के गलवानपोरा गांव के एक खेत में मिला। उसके शव की बरामदगी से पूरे इलाके में शोक छा गया।

इस बीच, पुलिस ने घटना का संज्ञान लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है और मामले की जांच जारी है।

भाषा

शुभम गोला

गोला