मवेशियों के परिवहन पर अवैध शुल्क वसूले जाने को लेकर उमर ने मान को लिखा पत्र

मवेशियों के परिवहन पर अवैध शुल्क वसूले जाने को लेकर उमर ने मान को लिखा पत्र

मवेशियों के परिवहन पर अवैध शुल्क वसूले जाने को लेकर उमर ने मान को लिखा पत्र
Modified Date: June 29, 2026 / 07:26 pm IST
Published Date: June 29, 2026 7:26 pm IST

श्रीनगर, 29 जून (भाषा) जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि उन्होंने पंजाब के रास्ते पशु लदे वाहनों की सुगमता से आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पड़ोसी राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।

अब्दुल्ला ने मान को बताया कि ऐसे वाहनों को मवेशी मेलों से जुड़े कुछ ठेकेदार समूहों द्वारा कथित तौर पर रोका जा रहा है और उनसे गैर-कानूनी शुल्क वसूला जा रहा है, जबकि उनके पास सभी वैध परमिट और जरूरी दस्तावेज होते हैं।

अब्दुल्ला ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने पंजाब सरकार के समक्ष यह मुद्दा उठाया है और तुरंत हस्तक्षेप करने का आग्रह किया, ताकि मवेशी लदे वाहनों की पंजाब के रास्ते निर्बाध आवाजाही हो सके।’’

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर वह पत्र पोस्ट किया जो उन्होंने पिछले हफ्ते मान को लिखा था, जिसमें उनसे हस्तक्षेप करने का आग्रह किया गया है।

पत्र में, उन्होंने मान से कहा कि इस तरह के व्यवधान से न सिर्फ बेवजह देरी होती है, बल्कि वाहन संचालकों को आर्थिक नुकसान और परेशानी भी होती है।

अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीर के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के विभाग द्वारा एक आंतरिक समिति के माध्यम से इस मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सुभाष प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में