भारत में कोविड रोधी टीके की 56 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं

भारत में कोविड रोधी टीके की 56 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं

भारत में कोविड रोधी टीके की 56 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: August 17, 2021 10:52 pm IST

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि देश में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 56 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।

मंत्रालय की शाम सात बजे तक की एक रिपोर्ट के अनुसार देश में आज लगभग 50 लाख (49,48,965) टीके लगाए गए।

मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण के 214वें दिन 18-44 आयु वर्ग के 27,45,272 लोगों को पहली जबकि 5,33,586 को दूसरी खुराक दी गई। कुल मिलाकर 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के 20,50,08,400 लोगों को पहली जबकि 1,66,57,465 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

मंत्रालय ने कहा कि पांच राज्यों मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश ने 18-44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को एक करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। इसके अलावा, आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में 18-44 वर्ष आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा चुका है।

भाषा जोहेब अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में